चुनावी हिंदू केजरीवाल राम कथा का गलत विवरण सुनाने के लिए मांगे माफीः सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनावी हिंदू करार दिया है और उन पर चुनावी सभा में भगवान श्रीराम से संबंधित कथा का गलत विवरण सुनाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। सचदेवा मंगलवार को सुबह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और श्रीराम दरबार के साथ ही  हनुमान तथा संत शिरोमणी तुलसीदास के दर्शन किये।

इस दौरान, सचदेवा के साथ सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और पार्टी नेता विक्रम मित्तल भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर केजरीवाल की गलती के लिए क्षमा प्रार्थना की। पूजा-अर्चना करने के बाद, श्री सचदेवा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेदपूर्ण है कि केजरीवाल जैसे चुनावी हिंदू राजनेता सभाओं में भगवान के नाम का उल्लेख करते हैं और ज्ञान अभाव में गलत कथा विवरण सुना कर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि हम हिन्दू कभी यह नहीं भूल सकते कि केजरीवाल ने 2015 से 2023 के बीच ना जाने कितनी बार चुनावी सभाओं में अपनी नानी-दादी की कहानी सुना कर बाबरी ढांचा टूटने पर दुख जताया था और मंदिर निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं, जिनकी नानी- दादी की मंदिर विरोधी कहानी के साथ ही हिन्दुओं को मंदिर के स्थान पर अस्पताल बनाने का सुझाव दिया था, जिसे हिन्दू समाज कभी नहीं भूलेगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं केजरीवाल को चेतावनी देता हूं कि वह हम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बंद करें। नहीं तो भाजपा उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।(वार्ता)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More