लखनऊ जेल के जेलर को मिली आदर्श कारागार की कमान

  • पिटाई की आरोपी डिप्टी जेलर डीपी सिंह से हटाया गया प्रभार
  • आरोपी डिप्टी जेलर के खिलाफ अभी तक नहीं हुई कार्यवाही

लखनऊ। “आरोपी डिप्टी जेलर को सौंपा जेलर का प्रभार!” शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। आईजी जेल ने जेलर का प्रभार संभाल रहे डिप्टी जेलर को हटाकर उनके स्थान पर लखनऊ जिला जेल के जेलर सुनील दत्त मिश्रा को आदर्श कारागार से संबद्ध किया है। यह अलग बात है कि आईजी जेल ने जेल कर्मचारी की पिटाई के आरोपी डिप्टी जेलर के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि जौनपुर जेल से आदर्श कारागार में संबद्ध जेलर अजय राय के खिलाफ विजिलेंस की ओर से आय से अधिक संपत्ति होने की जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। विजिलेंस की कार्यवाही के बाद हरकत में आए कारागार मुख्यालय ने जेलर अजय राय की संबद्धता का समाप्त कर उन्हें जौनपुर जेल वापस कर दिया। इस कार्यवाही के बाद मुख्यालय ने जेलर का प्रभार मारपीट के आरोपी डिप्टी जेलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को सौंप दिया था। डिप्टी जेलर की पिटाई का शिकार हुए जेल के प्रशिक्षक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, आयोग, विभागीय मंत्री से लेकर आईजी जेल तक की है। मामले की जांच जेल के तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक को सौंपी। सूत्रों की यह जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप भी दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने जेलर का प्रभार संभाल रहे मारपीट के आरोपी डिप्टी जेलर डीपी सिंह को हटा दिया है। इनके स्थान पर जिला जेल लखनऊ के जेलर सुनील दत्त मिश्रा को आदर्श कारागार का जेलर बनाया है। बीते दिनों आदर्श कारागार और नारी बंदी निकेतन का आहरण वितरण (डीडीओ) की जिम्मेदारी मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधीक्षक शशिकांत सिंह को सौंपी गई है। इस बाबत जब लखनऊ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक कारागार डॉ रामधनी से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मुख्यालय के एक अन्य अधिकारी ने इस फेरबदल की पुष्टि की है।

अधीक्षक-जेलर विहीन हुई जौनपुर जेल!

प्रदेश की अतिसंवेदनशील जौनपुर जेल में वर्तमान समय में न कोई स्थाई अधीक्षक और न ही कोईं जेलर है। मुख्यालय ने जेल के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार गाजीपुर जिला जेल के अधीक्षक को सौंपा है, वही दूसरी ओर राजधानी के आदर्श कारागार से संबद्धता समाप्त कर जौनपुर जेल भेजे गए जेलर अजय राय अवकाश पर चल रहे हैं। वर्तमान समय में अतिसंवेदनशील जौनपुर जेल में अधीक्षक और जेलर दोनों ही नहीं है। उधर इस मसले पर कारागार मुख्यालय के अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More