युवाओं और बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी संगम स्नान को लेकर गजब का उत्साह

  • नेशनल यूथ डे पर युवाओं में सनातन संस्कृति को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम
  • इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रखी जा रही है चप्पे चप्पे पर नजर

महाकुम्भनगर।  महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ही संगम में पवित्र स्नान कर लिया। इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगम पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से महाकुम्भ नगर में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। DIG वैभव कृष्ण और SSP राजेश द्विवेदी खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पल पल की अपडेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी महाकुम्भ का क्रेज दिख रहा है। महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को डिजिटल दर्शन भी कराया।

युवाओं और बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी संगम स्नान को लेकर गजब का उत्साह

संगम तट पर हर उम्र के लोगों में सनातन संस्कृति के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। युवा अपनी परंपरा को जानने और उसका हिस्सा बनने के लिए उमड़े। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी यह आयोजन गहरी आस्था का प्रतीक बना।

डिजिटल महाकुम्भ की धूम, सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज

डिजिटल युग में महाकुम्भ का क्रेज सोशल मीडिया पर छाया रहा। विशेष तौर पर VIP घाट और संगम नोज पर युवाओं ने स्नान किया। जिसके बाद वीडियो और तस्वीरें बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को मां गंगा का डिजिटल दर्शन कराया। कुछ लोग फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव और वॉट्सएप पर ग्रुप कॉलिंग करते भी देखे गए।

नेशनल यूथ डे पर युवाओं में सनातन संस्कृति को लेकर उत्साह

नेशनल यूथ डे के अवसर पर संगम स्नान में शामिल होने वाले युवाओं का जोश देखने लायक था। सनातन संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का यह पर्व युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, एआई कैमरों से निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी की देखरेख में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली बार महा कुम्भ के दौरान इतनी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया गया है। सुरक्षा के लिए एआई कैमरे लगाए गए हैं, जो हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की। उनका कहना था कि इससे पहले कभी भी इतना विहंगम दृश्य नहीं देखा।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More