प्रवेश वर्मा के खुलेआम चादरें बांटने पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने नई दिल्ली विधानसभा में खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे भारतीय जनता पाटी्र (BJP) नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, कि कल ही हमने चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि खुले आम पैसे बांट रहे हैं, जॉब रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं और चश्मे बांट रहे हैं। आज खुलेआम चादरें बांटनी शुरू कर दीं। क्या चुनाव आयोग कुछ करने की हिम्मत कर पाएगा या भाजपा के सामने चुनाव आयोग भी बेबस है?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वर्मा चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन न सिर्फ कर रहे हैं, बल्कि चौड़े होकर कह रहे हैं। जब उन्होंने हेल्थ कैंप के नाम पर चश्मे बांटे तो उन्होंने छिपाकर चश्मे नहीं बांटे, बल्कि एक्स पर पोस्ट करते हुए बांटे। जब उन्होंने अपने घर पर ‘वोट के बदले नोट’ बांटे तो उन्होंने छिपाकर नहीं बांटे, बल्कि खुलेआम बांटे। यह बिल्कुल साफ है कि वर्मा को पता है कि उनके पास पैसे, चश्मे, कपड़े और सलवार-कमीज के बांटने के अलावा और कुछ नहीं है। उनकी पार्टी ने आज तक कोई काम नहीं किया है। इसलिए वह आचार संहिता का उल्लघंन कर ‘वोट के बदले नोट’ बांटकर वोट इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे देश का चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 08 जनवरी तक तकरीबन 13 हजार मतदाताओं के नाम जोड़ने और साढ़े पांच हजार मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन आए हैं। नई दिल्ली विधानसभा में कुल एक लाख वोटर हैं यानि तीन हफ्ते में 13 फीसदी वोट बढ़ाने और साढ़े पांच फीसदी वोट घटाने की कवायद हो रही है। यह नामुमकिन है कि तीन हफ्ते में 15 हजार लोग दिल्ली और देश के अलग-अलग हिस्सों से नई दिल्ली के एक छोटे से इलाके में शिफ्ट हो जाएं। यह भी असंभव है कि तीन हफ्ते के अंदर साढ़े पांच हजार लोगों की मृत्यु हो जाए या वो शिफ्ट हो जाएं। यह साफ है कि एक बहुत बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। (वार्ता)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More