योगी की कार्यकर्ताओं से अपील 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाये

संजय सक्सेना

लोकसभा चुनाव में मनमाफिक नतीजे नहीं आने से परेशान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम कर रहे हैं।इसी क्रम में उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा के क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें बीते चुनाव की समीक्षा करने और अगले की तैयारी में जुटने को कहा है। योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा की चुनाव में विरोधियों के दुष्प्रचार और भ्रम जाल में फंसकर कई लोग भाजपा से दूर हुए। अब सभी पदाधिकारियों ऐसे लोगों के बीच जाएं और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता बताए। कांग्रेस के पूर्व निर्णयों से भी लोगों को अवगत कराएं ।

मुख्यमंत्री ने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि रूठे लोगों के मनाएं और उन्हें दोबारा भाजपा के साथ मजबूतों से जोड़ें। गोरखपुर लोकसभा सीट पर एक लाख वोटों के अंतर से मिली जीत पर बधाई देकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।योगी ने संवाद के क्रम में सुझाव देते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा संविधान को लेकर लोगों को भ्रमित और कई तरह के प्रलोभन से जनता को गुमराह किया गया। यही कारण रहा कि 2022 की तुलना में हर विधानसभा क्षेत्र में वोट का अंतर कहा कम हुआ। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे में बूथवार समीक्षा जरूरी है जो पुराने सहयोगी हमसे कटे है, उनसे संपर्क करें। नए लोगों को भी जोड़ें। नए और पुराने के बीच समन्वय बनाकर आगामी चुनाव की तैयारी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ पर मिले वोटों की समीक्षा करें। 2017 और 2022 के विधानसभा और 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर नए सिरे से रणनीति बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं स्वयं समीक्षा करें कि वोटों का अंतर क्यों कम हुआ है। जो कारण मिले उसे दूर करने की दिशा में काम करें।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More