उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी, 2025 तक होंगे विविध कार्यक्रम

  • कार्यक्रम की थीम ‘विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ प्रस्तावित
  • कार्यक्रम स्थल के चयन की कार्यवाही यथाशीघ्र करायी जाये पूर्ण
  • अभियान में युवाओं को उद्यम लगाने के लिए ब्याजमुक्त ऋण दिये जाने की व्यवस्था

लखनऊ । मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘उत्तर प्रदेश दिवस: 2025’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिनांक 24 से 26 जनवरी, 2025 तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ प्रस्तावित है। इसका आयोजन सभी जनपदों में किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल के चयन की यथाशीघ्र पूर्ण करा ली जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महाकुम्भ प्रयागराज 2025, अवध की रामजन्मभूमि, ब्रज की कृष्णजन्मभूमि, बुन्देलखण्ड शौर्य की धरती, रुहेलखण्ड, पश्चिमांचल, पूर्वांचल की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां करायी जाये। प्रदेश के प्रमुख घरानों यथा बनारस, रामपुर, सहसवान, बदायूं, लखनऊ घरानों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों को भी शामिल किया जाये।

उन्होंने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) को लांच किया जायेगा। यह देश का पहला ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें युवाओं को उद्यम लगाने के लिए बिना गारंटी ब्याजमुक्त ऋण दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही तेजी से पूरा कराने तथा सुगमता से बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा प्राथमिकता के साथ कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग किया जाये। कार्यक्रम में अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को योजना सामग्री का वितरण कराया जाये।

उन्होंने यह भी कि कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कला जगत से जुड़ी हस्तियों, प्रगतिशील किसानों आदि को सम्मानित भी किया जाये, साथ ही अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित कराया जाये। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति, कृषि उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण महिला सशक्तीकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले लोगों को ‘उप्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित कराया जाये। बैठक में उत्तर प्रदेश दिवस के अन्तर्गत तिथिवार कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक दो जनवरी, 2025 से 22 जनवरी, 2025 तक संस्कृति उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 12 जनवरी को युवा दिवस, 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जंयती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस व मतदातास जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 जनवरी से खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन किया जायेगा। 12 से 21 जनवरी तक जिला स्तरीय, 22 जनवरी को मण्डल स्तरीय तथा 23 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 24 जनवरी को को विजेताओं को यूपी दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के0 रवीन्द्र नायक, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण व अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

homeslider International Raj Dharm UP

अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव

यशोदा श्रीवास्तव काठमांडू। नेपाल चुनाव में जब नेपाली कांग्रेस की स्थिति बेहद दयनीय रही तब यूपी के CM  योगी के करीबी नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार का जीत जाना नेपाल के तराई में एक संदेश है। उनके करीबियों का मानना है कि अभिषेक प्रताप शाह की जीत हिंदुत्व वादी विचार धारा की जीत है। भारत नेपाल सीमा […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके […]

Read More