अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव

Untitled 7 copy 3

अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव

यशोदा श्रीवास्तव

काठमांडू। नेपाल चुनाव में जब नेपाली कांग्रेस की स्थिति बेहद दयनीय रही तब यूपी के CM  योगी के करीबी नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार का जीत जाना नेपाल के तराई में एक संदेश है। उनके करीबियों का मानना है कि अभिषेक प्रताप शाह की जीत हिंदुत्व वादी विचार धारा की जीत है। भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कृष्णा नगर का शाह घराना मूलतः भारतीय मूल का है।

गोरखपुर के उनवल के रहने वाला यह परिवार अंग्रेजी शासन में ही सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी कसबे से सटे नेपाल के कृष्णा नगर में बस गया था। इस परिवार का नेपाल के राजपरिवार से निकट का संबंध रहा है। अभिषेक प्रताप शाह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो चौथी बार सांसद चुने गए। इनके बाबा और पिता भी राजनेता रहे हैं।

बालेन शाह से नेपाल को है ढेर सारी उम्मीदें, उन तमाम देशों के शासकों को सबक भी है यह चुनाव

अपने पिता के असामयिक निधन के बाद परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए अभिषेक प्रताप शाह ने मधेश आधारित राजनीतिक दल मधेशी जन अधिकार फोरम से राजनीति की शुरुआत की थी। दो बार वे इसी पार्टी से सांसद चुने गए। एक बार तो हाल यह था कि मधेशी जन अधिकार फोरम से ये अकेले सांसद चुने गए थे। विपरीत परिस्थितियों में राजनीति करने वाले अभिषेक प्रताप शाह एक बार छोड़कर हर चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है।

बालेन लहर के बीच नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक प्रताप शाह ने कपिलवस्तु तीन में लहराया परचम

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

दहेज के लिए बहू की जान लेने वाले ससुर सहित तीन गिरफ्तार

नेपाली कांग्रेस की विचारधारा से विपरीत अभिषेक प्रताप शाह नेपाल की राजनीति में एक कट्टर हिन्दू वादी चेहरा हैं। वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद जगदंबिका पाल को अपना आदर्श मानते हैं। नेपाल का यह चुनाव बेहद कठिन परिस्थितियों में संपन्न हुआ और राजशाही मुक्त के बाद पहली मर्तबा नेपाल को किसी एक पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार नसीब हो रहा है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की झकझोर लहर में जब पहाड़ से मैदान तक इसके उम्मीदवार जीत रहे हों तब मैदानी इलाके से नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप अभिषेक प्रताप शाह का चुनाव जीतना बड़ी बात है। चौथी बार सांसद चुने गए अभिषेक प्रताप शाह ने अपने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद जगदंबिका पाल को दी है।

Spread the love

One thought on “अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Dubli-Dubdi Saptami
homeslider Religion

संतान की कुशलता के लिए रखें दुबली-दुबड़ी सप्तमी व्रत, जानें महत्व

Dubli-Dubdi Saptami दुबली-दुबडी सप्तमी को मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहा जाता हैं। दुबली-दुबडी सप्तमी यानी संतान सप्तमी पर संतान की कुशलता और उन्नति के लिए व्रत किया जाता है। इस व्रत का काफी महत्व है। इसे मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहते है। यह व्रत संतान के समस्त दुःख, परेशानी के निवारण के उद्देशय […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More