पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया गया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

नन्हे खान

देवरिया । पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वालों पर कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व  अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दीपेन्द्रनाथ चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर आज दिनांक 30.दिसमबर को समय 05.00 से 07.00 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत सभी थानों द्वारा चेकिंग की गयी ।

उक्त मार्निंग वाकर चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के साथ साथ चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, महिलाओं एवं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करना, अवैध असलहा अथवा अवैध मादक पदार्थ पकड़ना, मोडिफाई साइलेंसर वाली वाहनों की चेकिंग एवं सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना, सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि लिमिट से ज्यादा तेज बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे पर कार्यवाही करना आदि रहा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग फ्रिस्किंग भी की गयी।

चेकिंग अभियान का परिणाम

  • कुल चेक किए गये स्थानों की संख्या- 51
  • संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या- 469
  • संदिग्ध वाहनों की संख्या- 232

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More