नौतनवां में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलि

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज जनपद के नौतनवां नगर में वीर बाल दिवस को सिख समुदाय के लोगों ने “सफर-ए-शहादत” के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा नौतनवां के नेतृत्व में गुरुद्वारा से एक भव्य गुरु शहादत यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर हनुमान चौक, पुराना नौतनवां चौराहा होते हुए जनता चौक पर एक विशेष कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। इस शहादत यात्रा में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ सिख समुदाय के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

साहिबजादों की वीरता को याद किया 

विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वीर बाल दिवस, साहिबजादों की शहादत को समर्पित है, जो सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने अपने धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए कम उम्र में ही अपने प्राणों का बलिदान दिया था। जिन्हे हम श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं।

बच्चों ने प्रस्तुत किए शहादत स्वरूप कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और शहादत स्वरूप प्रस्तुतियां देकर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और साहिबजादों के बलिदान की गाथा को हृदय में संजोने का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More