क्रिसमस पर 95 IAS अफसरों का प्रमोशन

  • सात अफसर बने प्रमुख सचिव, 38 सचिव पद पर प्रमोट हुए, जल्द DM-कमिश्नर बदले जाएंगे

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 95 अफसरों को क्रिसमस के अवसर पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित सात IAS अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह 38 आईएएस को जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव स्तर से सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। 2010, 2011 और 2012 बैच के 50 आईएएस को सलेक्शन ग्रेड दी गई है। विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार ने बुधवार को प्रमोशन का आदेश जारी किया।

जल्द होगा बड़ा बदलाव

2000 बैच के सात और 2009 बैच के 38 IAS के प्रमोशन के बाद अब यूपी की ब्यूरोक्रेरी में जल्द बड़ा बदलाव होगा। लखनऊ, कानपुर नगर सहित करीब एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारी बदले जाएंगे। वहीं कुछ विभागों में प्रमुख सचिव भी बदले जाएंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक बदलाव हो सकता है।

सचिव से प्रमुख सचिव बने

2000 बैच के IAS अधिकारी सौरभ बाबू, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इनके अतिरिक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन किया गया है।

2009 बैच ये अफसर बने सचिव

2009 बैच के 18 IAS अधिकारियों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव पद पर प्रमोशन मिला है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, डॉ. रुपेश कुमार, नग विकास विभाग के निदेशक अनुज झा, माला श्रीवास्तव, नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानूचंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस.राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, संगीता सिंह, शुभ्रा सक्सेना, अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह को प्रमोशन दिया गया है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More