अटल स्वास्थ्य मेले में चेतना डेंटल सेंटर की धूम

  • पहले दिन किया करीब 150 मरीजों का दंत परीक्षण
  • इंट्रा ओरल मशीन से की गई मरीजों के दांतों की स्कैनिंग
  • मरीजों को मुफ्त में वितरित की गई दवाएं और टूथपेस्ट

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिलकुशा लॉन में लगे दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ में चेतना डेंटल सेंटर के कैंप में दंत परीक्षण के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। शिविर में पहले दिन करीब डेढ़ सौ मरीजों का दंत परीक्षण किया गया और लोगों को दांतों के प्रति जागरूक भी किया गया। स्टाल से लोगों को दवाइयां और टूथ पेस्ट भी वितरित किए गए।

आशियाना के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल सेंटर के प्रोपराइटर एवं दंत विशेषज्ञ डॉ संजीव अवस्थी ने अपने टीम के साथ अटल स्वास्थ्य मेले में कैंप लगाया है। उन्होंने बताया कि कैंप लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को दांतों के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए जगह जगह निःशुल्क शिविर भी लगाए जाते रहते है। इन शिविरों में गरीब और निरीह लोगों को मुफ्त में दवाएं और परामर्श भी दिया जाता है।

डॉ अवस्थी ने बताया कि अटल स्वास्थ्य मेले के पहले दिन स्टाल पर करीब डेढ़ सौ मरीजों का दंत परीक्षण किया गया। इस दौरान इंट्रा ओरल मशीन से दांतों की स्कैनिंग भी की गई। कई के एक्सरे करने के साथ दवाइयां और टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि अटल जी के कार्यों की प्रेरणा से लगा ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। चेतना डेंटल सेंटर के स्टाल पर डॉ संजीव अवस्थी के साथ डॉ चेतना अवस्थी, डॉ पूजा पांडेय, डॉ धरती गुप्ता समेत अन्य तकनीकी सहयोगी मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More