श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने किया भजन संध्या का कार्यक्रम

  • राज्यसभा सदस्य, विधायक सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित  

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । कृष्ण भगवान की अपरंपार लीलाएं हैं। श्रीकृष्ण एक मात्र ऐसे भगवान थे जो चोर कहलाए, रणछोड कहलाए। महाभारत के युद्ध में जब पाण्डवों को युद्ध जीतने के बाद अभिमान हुआ तो श्रीकृष्ण ने उसे दूर भी किया। यह माया सिर्फ श्रीकृष्ण ही कर सकते थे। पहले कोई त्यौहार होता था तो पूरा परिवार एक साथ मनाता था अब लोग इसे भूलते जा रहे हैं। हमनें त्यौहार को नहीं खोया है बल्कि अपने सुख शान्ति खोते जा रहे हैं। यह बाते पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा ने

श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से चिनहट के महात्मा गांधी पूर्व माध्यामिक विद्यालय के प्रागंण में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कही। इस अवसर पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित श्रीमद् भागवत गीता का हिन्दी रुपांतरण यथार्थ गीता लोगों को भेंट किया गया। सांस्कृति संध्या का  शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष डीएन यादव व उनकी भजन मंडली ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी की आरती से शुरू किया। इसके बाद डीएन यादव ने “अनमोल रत्नवा देलही, सद्गुरु ज्ञनवा दुनिया पूजा करे। भक्तन के कष्ट स्वामी ऊबारेल, दुनिया पूजा करे।” सुनाकर सबकी तालियां बटोरी।

इसके बाद ‘‘ घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो ” सुनाकर से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ती से भरे भजनों को सुनाकर लोगों को भक्तिरस का पान कराया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मथुरा और उप्र के लोक कलाकारों ने राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, शिव तांडव की झांकी प्रस्तुत की। राधा कृष्ण की फूलों की होली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फूलों की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

भक्ति रस से सराबोर यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, गोरखपुर जिले से चिल्लूपार विधानसभा से विधायक राजेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद स्नेहलता राय, चिनहट आर्दश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद अरुण राय, महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिनहट कमल पाण्डेय, संतोष चौधरी, संतोष रंजन पाण्डेय, विजय शर्मा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सुबोध, नवीन राय, कौशल वर्मा, अनिल सोनी, मनीष शर्मा, सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Central UP homeslider

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारी

पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज […]

Read More
Central UP

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

DGP सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार  स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा  के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा बताया […]

Read More