मां की आखिरी इच्छा के लिए ट्रोल्स से भिड़े ,ज़ायेद खान, कहा- धर्म नहीं इंसानियत है सबसे ऊपर

153951753

पिछले साल फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक खबर सामने आई, जब दिग्गज अभिनेत्री  जरीन खान का निधन हो गया। मुंबई स्थित उनके घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लेकिन उनके निधन के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी। तस्वीरों में उनके बेटे  ज़ायेद खान, हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मां का अंतिम संस्कार करते नजर आए। बस यही बात कुछ लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सवाल उठाए गए कि एक पारसी मूल की महिला और मुस्लिम परिवार से जुड़े होने के बावजूद ऐसा क्यों किया गया।

ये भी पढ़ें

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जायेद खान ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी परंपरा या दबाव के कारण नहीं, बल्कि उनकी मां की आखिरी इच्छा के सम्मान में लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी मां नदी किनारे बैठी थीं और उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनकी अस्थियां किसी नदी में प्रवाहित की जाएं। जायेद ने भावुक होते हुए कहा कि मां की इच्छा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण थी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं। उनके लिए अपनी मां की इच्छा पूरी करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य था।

ये भी पढ़ें

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

IMO निकालेगा 11 हजार नाविक, परमाणु निरीक्षण पर अमेरिका-ईरान में मतभेद

उन्होंने अपने परिवार के विचारों को भी साझा किया और बताया कि उनके घर में धर्म से ज्यादा इंसानियत को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार खुद को धर्मनिरपेक्ष मानता है और हर व्यक्ति को अपनी आस्था चुनने का अधिकार होना चाहिए। जरीन खान का फिल्मी सफर भी काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने 1963 में Dev Anand के साथ फिल्म तेरे घर के सामने में काम किया था। बाद में उन्होंने Sanjay Khan से शादी की। 7 नवंबर को उनका निधन उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ। लेकिन उनके जाने के बाद भी उन्होंने अपने परिवार को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया -धर्म से ऊपर इंसानियत।

Spread the love

Drishyam 3
Entertainment

दृश्यम 3 के शो में बवाल, फिल्म शुरू होने में देरी पर भड़के दर्शक

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3: द कन्क्लूजन की रिलीज के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से सिनेमा हॉल में हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के मोतीझील इलाके में स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इंटरवल के बाद लंबे समय तक फिल्म दोबारा शुरू नहीं होने से नाराज हो […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल

 Mumbai: प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। पहले सीजन में धड़कपुर गांव में बाइक चोरी ने ऐसा बवाल मचाया था कि पूरा गांव हलचल में आ गया था। अब सीजन 2 में कहानी पेपर लीक और मोबाइल टावर जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह […]

Spread the love
Read More
Kantara: A Legend – Chapter 1
Entertainment

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

Kantara: A Legend – Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़े सफर को याद किया और दुनियाभर के दर्शकों का आभार जताया। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को भारतीय […]

Spread the love
Read More