कई लोगों के लिए भारी रहा अगस्त

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। साल 2024 की शुरुआत से अबतक हुई कई घटनाओं की बात छोड़ दें सिर्फ अगस्त माह की बात करें तो एक बुजुर्ग महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की बेरहमी से हत्या हुई। पांच अगस्त 2024 को सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर एफ में रहने वाली 72 वर्षीय सरला काका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बंथरा क्षेत्र स्थित नान मऊ गुदौली गांव निवासी मखोले का कातिलों ने कत्ल कर दिया। 16 अगस्त की रात कृष्णा नगर के गीता पल्ली आजाद नगर में सिपाही सर्वेश रावत ने अपनी पत्नी मीरा रावत की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली से उड़ाकर खुदकुशी कर ली। इन घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित जुराखन पुरवा निवासी 50 वर्षीय महावीर यादव की शुक्रवार की रात बदमाशों ने बेरहमी से मौत की नींद सुला पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बात करें शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा की कवायद यूं तो कई हुई, लेकिन हर बार चंद कदम चलने के बाद पुलिस की पड़ताल थम गई।
नतीजतन कहीं बदमाशों ने बुजुर्गों को निशाना बनाया तो कहीं अपनों ने धन की लालच या फिर मामूली कहासुनी में उनका खून बहाया। यही नहीं पुलिस की लचर कार्यशैली के लिए बेखौफ बदमाशों ने जब चाहा और जहां चाहा संगीन वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस सुरक्षा के नाम का डंका बजाती रही। कुछ घटनाओं में पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी पकड़े गए, लेकिन शुक्रवार की रात दो थाना क्षेत्र में हुई घटना ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More