अलीगंज से लापता छात्र की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

विभूतिखंड क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंके जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभूतिखंड क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव का नाले में पड़ा शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय छात्र सार्थक मिश्रा शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।
लेकिन दोपहर बाद भी सार्थक घर नहीं लौटा। काफी देर तक सार्थक के घर न लौटने घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद परिजनों ने देर रात तक सार्थक की काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।
तब घरवालों ने सार्थक के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार दोपहर विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल हयात के पास नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त सार्थक मिश्रा के रूप में की। घटना की सूचना मिलने पर सार्थक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।
घरवालों ने सार्थक की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

accidents Uttarakhand

डामटा में कार यमुना में गिरी, सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत

डामटा। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे […]

Read More
accidents homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ: सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सख्त, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और […]

Read More
accidents Uttar Pradesh

हत्यारों से बेरहम हुई यूपी की सड़कें: फिर गई पांच लोगों की जानें, चारों ओर मची चीख-पुकार

   ए अहमद सौदागर लखनऊ। 16 दिसंबर 2025 को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक साथ 11 वाहन एक दूसरे में भिड़ने से 13 लोग जिंदा जले थे। 11 फरवरी 2026 को काकोरी क्षेत्र में हरदोई रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, कई घायल हुए थे। सात फरवरी 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे […]

Read More