हत्यारों से बेरहम हुई यूपी की सड़कें: फिर गई पांच लोगों की जानें, चारों ओर मची चीख-पुकार

UP Road Accident

   ए अहमद सौदागर

लखनऊ। 16 दिसंबर 2025 को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक साथ 11 वाहन एक दूसरे में भिड़ने से 13 लोग जिंदा जले थे। 11 फरवरी 2026 को काकोरी क्षेत्र में हरदोई रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, कई घायल हुए थे। सात फरवरी 2026 को यमुना एक्सप्रेस वे पर बेलगाम टैंकर ने छह लोगों को रौंदा, जिससे छह लोगों की मौत हो गई थी। यह तो महज बानगी भर है और भी अलग-अलग जिलों के थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में कईयों लोगों की जानें जा चुकी हैं। बीते दिनों हुई दुर्घटनाओं में हुई मौतों का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के पास सोमवार को अचानक उस समय चीख-पुकार मच गई जब लुधियाना से सवारी भरकर दरभंगा बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें

तेज रफ्तार सवारी से भरी डबल डेकर बस पलटी, पांच लोगों की मौत

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बीते दिनों और हाल ही में हुई दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जारी है। वहीं भले ही कोई कितना भी समझाए कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, लेकिन एक-दूसरे को पीछे करने की होड़ के चलते आए दिन किसी न किसी की जान चली जाती है। सोमवार को गोसाईगंज क्षेत्र में हुए हादसे में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

 

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

जोन के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की बन रही सूची  दर्जन भर थानेदार पुलिस आयुक्त की नजर में ए अहमद सौदागर Lucknow: जन शिकायतों और IG RS मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले छह चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर होने के अलावा रात में गश्त के दौरान ड्यूटी से […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ बेलवा दूबे, भागवत कथा में कंस के जन्म का रहस्य सुनकर श्रद्धालु हुए अचंभित

अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक जयप्रकाश शास्त्री ने सुनाए भगवान कपिल कर्दम ऋषि और कंस के जन्म के रोचक प्रसंग; बबलू तिवारी और सुशांत पांडेय ने भी किया कथा का श्रवण नया लुक संवाददाता Srimad Bhagavata Katha: बस्ती  जिले के बॉर्डर पर स्थित बेलवा दूबे में महेंद्र नाथ दूबे के निज निवास पर चल रही […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More