साधु के वेश में ठगी करने वाले चार बहरुपिए गिरफ्तार

  • प्रसाद देकर करते भोली-भाले लोगों को विक्षप्त
  • गोसाईगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ । गोसाईगंज क्षेत्र के गंगा खेड़ा गांव में साधु का वेश धारण कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर पुलिस ने शनिवार को चार ठगों को गिरफ्तार किया है।
ये आरोपित गेरूआ वस्त्र पहनकर भिक्षा मांगने और लोगों का भविष्य सफल करने का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई समेट कर भाग निकलते थे।

साधु के वेश में ठगी करने वाले चार बहरुपिए को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना नाम अमित, सागर, अक्षय व आकाश बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी जनपद मेरठ के रहने वाले हैं।

बताया गया है ये लोग दो दिन पहले गोसाईगंज क्षेत्र स्थित गंगा खेड़ा गांव में भिक्षा मांगने के बहाने एक शख्स को बेहोश कर उसकी गाढ़ी कमाई ले उड़े थे। डीसीपी दक्षिणी का कहना है कि गांव वालों ने बताया कि साधु वेश में शनिवार को चार बहरुपिए फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बहरुपियों को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More