पुलिस बनी बाराती और घराती

प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में रचाई शादी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कहावत नहीं बल्कि सच है कि दिल लगा दीवार पर तो… ऐसा ही एक मामला उन्नाव जिले में देखने को मिला जहां एक युवक व युवती की इश्क इस कदर हावी हुआ कि मामला अदालत तक पहुंचा , लेकिन उनकी जिद के आगे घरवाले तो दूर स्थानीय पुलिस भी मजबूर होकर रह गई।

समाज में लोकलाज व नौकरी का पेंच फंसा तो ‘प्यार’ ने समझौता कर दोनों एक दूजे के हो गए। सदर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही और कांस्टबेल ने सोमवार को शादी के बंधन में बंध ही गए। बराती भी खाकी ही रही….गवाह भोलेनाथ बने

सोमवार को एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। जहां खाकी की मौजूदगी के बीच एक मंदिर में कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी व सिपाही की रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इस दौरान महिला आरक्षी फफक कर रोती दिखाई पड़ी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान महिला आरक्षी के परिवार से कोई मौजूद नहीं था।

प्रेमी ने सजी-संवरी दुल्हन को गोली से उड़ाया, मौत

 

पूरे मामले पर एक नजर

उन्नाव कोतवाली में तैनात एक सिपाही का कोतवाली में ही तैनात एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि कुछ समय बाद सिपाही ने महिला सिपाही से दूरी बनाना शुरू कर दिया और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला सिपाही ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
मामले की गंभीरता को देख शादी करने का रखा प्रस्ताव
इस दौरान सिपाही ने मामले की गंभीरता को समझते हुये महिला सिपाही से शादी करने का प्रस्ताव रखा। सोमवार को दोनों की सहमति से खाकी की निगरानी में गोकुल बाबा स्थित मंदिर में रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई। इस दौरान महिला सिपाही के परिवार से कोई मौजूद नहीं था जिस कारण वह फफक कर रोती दिखाई पड़ी।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More