वृष, मिथुन, सिंह और मीन राशि के लोग रहे सावधान! कन्या और तुला के लिए बहुत शुभकारी है आज

आज का राशिफल व पंचांग: 29 मई, 2024, बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

29 मई 2024 : पंचक आज से होंगे प्रारम्भ।

29 मई 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का पुण्य दिवस आज।

30 मई 2024 : कालाष्टमी कल।

30 मई 2024 : हिंदी पत्रकारिता दिवस कल।

आज का राशिफल: 29 मई, 2024, बुधवार

मेष राशि : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ राशि : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा।

मिथुन राशि : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था। आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

कर्क राशि : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या राशि : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला राशि : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक राशि : अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे। वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु राशि : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर राशि : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कुम्भ राशि : सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। रुके हुए कार्य अपने अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।

आज का पंचांग

29 मई 2024, बुधवार

तिथि षष्ठी 01:42 PM

नक्षत्र श्रवण 08:39 AM

करण वणिज, 01:42 PM

विष्टि 00:45 AM

पक्ष कृष्ण

योग एन्द्र 11:33 AM

वार बुधवार

सूर्योदय 05:24 AM

सूर्यास्त 07:13 PM

चन्द्रमा मकर 08:06 PM

राहुकाल 12:18 – 02:02 PM

विक्रमी संवत् 2081

शक सम्वत 1946 (क्रोधी)

मास वैशाख

शुभ मुहूर्त

अभीजित कोई नहीं

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबरमो. 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: सफलता, धन लाभ और नए अवसरों का दिन-जानिए सभी 12 राशियों का हाल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More