बहुत आगे निकले वीरेंद्र, अब अमनमणि आए साथ, चौधरी ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

नया लुक संवाददाता

महराजगंज। इंडिया एलायंस के लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने गुरुवार को महराजगंज दीवानी कचहरी में अधिवक्ता साथियों से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान कचहरी में अपने निजी काम से आए नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि ने वीरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर उनके समर्थन की घोषणा की। कचहरी परिसर में मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में हैं। एलायंस उम्मीदवार जो कि कांग्रेस विधायक भी हैं,मैं उनके साथ हूं। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं पूरी शिद्दत से जुटा हुआ हूं।

इस दौरान वीरेंद्र चौधरी ने अधिवक्ता साथियों से कहा कि आप से ज्यादा संविधान और लोकतंत्र को कौन समझता है? देश की मौजूदा हालात से आप सब वाकिफ हैं। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है,लेकिन यह उत्सव कहीं नहीं नज़र आ रहा। ऐसे भयग्रस्त माहौल में शायद ही कभी कोई चुनाव हुआ हो। दिल्ली में हमारे नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और यहां हमारे कार्यकर्ताओं को। उन्होंने कहा देश में समस्याओं की अंबार है। शिक्षा स्वास्थ सब मंहगा है। राशन तेल की मंहगाई आसमान पर है। बेरोजगारी हद दर्जे तक पंहुचा गई है लेकिन भाजपा इस मद्दे पर मुंह नहीं खोल रही। वह मंदिर मस्जिद,हिंदू मुसलमान पर ही वोट मांग रही है। भाजपा के बड़े बड़े नेता जो मन में आ रहा है,कह दे रहे हैं। उन्होंने सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री के एक भाषण का हवाला भी दिया।

कचहरी में जनसंपर्क के दौरान उनके सपा नेता निर्मेश मंगल,नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल,बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,मंत्री राम राज चौधरी,अधिवक्ता आर पी सिंह,हमीदुल्ला,धर्मेंद्र त्रिपाठी,राजेश पटेल आदि उपस्थिति थे। कचहरी में जनसंपर्क के बाद वीरेंद्र चौधरी फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के भैया फरेंदा,परसा बेनीसेमरा महराज,सिसवानियां बुजुर्ग, मणिकौरा, पिपरामौनी, बैकुंठपुर, लेजार महादेवा ग्रामसभा में चौपाल के माध्यम से जनता जनार्दन से जन संवाद किया।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More