चन्द्र:बुध और व्यक्ति का मानसिक रोग”

स्वास्थ ही जीवन है”। यह एक पुरानी कहावत है। इसका आशय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है इसमें भी व्यक्ति के जीवन की सफलता और शारिरिक स्वास्थ्य की कुंजी मानसिक स्वास्थ्य ही है।इसके बिना व्यक्ति की शिक्षार्जन,आजीविका दांपत्य जीवन आदि संपूर्ण भाग्य की सफलता संदिग्ध ही रहती है एवम,इसकी चिकित्सा भी अत्यंत कठिन है। व्यक्ति का जीवन जैसे जैसे जटिल समस्याओं से आक्रांत होता है वैसे वैसे उसके मानसिक तनाव में वृद्धि होती है इसकी वजह से मानसिक अवसाद और हृदय रोग की संभावना भी बन सकती है,अतः इसका ज्योतिषीय विश्लेषण एवम निवारण आवश्यक है।
मानसिक विकृति या रोग वृद्धि में चंद्र तथा बुध की प्रमुख भूमिका रहती है,क्योंकि चन्द्र मस्तिष्क एवम बुध मस्तिष्क के स्नायु तन्त्र का कारक है।इसके अतिरिक्त सिर का कारक लग्न,मानसिक स्थिरता का कारक तृतीय और नवम,मानसिक स्वास्थ्य का कारक चतुर्थ,बुद्धि का कारक पंचम भाव है।अतः चंद्र बुध के साथ साथ लग्न,तृतीय,चतुर्थ,पंचम ,नवम भाव का प्रबल होना मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।यदि ये सब पापक्रांत और निर्बल हो तो मानसिक विकृति पैदा हो सकती है जैसे,दिन में जन्म होने पर शनि के प्रभाव से मिर्गी एवम रात्रि में जन्म होने पर उन्माद पैदा हो सकती है। इसके उल्टा मंगल के प्रभाव से दिन में जन्म होनेपर उन्माद और रात्रि में जन्म होने पर मिर्गी हो सकता है,इसके अलावा षष्ठ अष्टम द्वादश भाव में स्थित बुध पाप प्रभाव में आकर वाणी दोष या कंठ रोग हो सकता है।
अतः जन्म कुंडली में स्थित उपरोक्त दोसों के आधार पर रत्नादि एवम देवोपासना के द्वारा इसके निवारण हेतु सहज उपाय बताकर जीवन को सफल बनाया जा सकता सकता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र-9415087711

Lifestyle

होली पर घर पर ही बनाएं क्रिस्पी आटे के पापड़, त्योहार का मज़ा दोगुना

होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है। इस खास मौके पर अगर आप कुछ पारंपरिक और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो आटे के पापड़ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। बाजार के पापड़ों की बजाय घर पर बने पापड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के […]

Read More
Lifestyle

घुटनों-कोहनियों का कालापन हटाएं, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

अक्सर लोग अपनी त्वचा की देखभाल करते समय चेहरे पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण है कि समय के साथ इन हिस्सों पर कालापन बढ़ने लगता है। यह समस्या न केवल त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि कई बार आत्मविश्वास पर भी असर […]

Read More
Lifestyle

सुबह खाली पेट इन तीन चीजों का सेवन करें और पाएं ग्लोइंग, हेल्दी त्वचा

अब पार्लर जाने की झंझट खत्म, बस इन आसान चीजों को सुबह खाली पेट खाएं और अपनी त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाएं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर का खर्च छोड़िए, क्योंकि आपकी त्वचा अंदर से ही सुंदर बनती है। यहाँ हम आपको 3 आसान चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका रोजाना सुबह […]

Read More