डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

 

  • मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
  • अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन

देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया तथा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि हम सबको शपथ लेना है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में हम सब अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा आस-पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर बोर्ड पर 01 जून 2024 को अपना वोट जरूर दें लिखकर अधिक से अधिक मतदान करने का आवाहन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने का उद्देश्य है कि मतदाताओं को मतदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए। साथ ही चुनाव के महापर्व में सभी मतदाता सक्रिय भागीदारी दर्ज करें एवं उनमें मतदान का उत्साह पैदा हो। कार्यक्रम को लेकर जनता में खूब उत्साह देखने को मिला, लोगो ने सेल्फी पॉइंट पर अपनी फोटो खिंचवाई और सिग्नेचर पॉइंट पर अपने संदेश लिखे। इस अवसर पर मतदान के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं लोगों ने यह प्रण लिया कि हम सभी वोट करने अवश्य जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व, देश के गर्व में प्रत्येक नागरिक को सहभागी बनना चाहिए। सभी त्यौहार साल में एक बार आते है लेकिन लोकतंत्र का त्यौहार पांच वर्षों में एक बार आता है जो देशभक्ति दिखाने का अद्वितीय अवसर है। इसलिए जागरूक बनाए, अपने अधिकार को जानिए और एक जून को अपने बूथ पर मतदान जरूर कीजिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नो योर कैंडिडेट एप उपलब्ध है जिस पर प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता, अपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति का ब्योरा सहित अन्य विवरण उपलब्ध है। इसलिए स्मार्ट मतदाता बने, सभी चुने और सही चुने।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारीगण, कार्मिक एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

 मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाते डीएम, देवरिया।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More