कांग्रेस महासचिव ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अहंकारी है मोदी सरकार

  • असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों को भड़काने में लगी है BJP
  • हार की हताशा में स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मोदीः राय

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों को भड़काने में लगी है लेकिन जनता इस साजिश को समझती है। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि यह चुनाव जनता और झूठ की सत्ता के बीच है। जनता कह रही है कि वह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है लेकिन अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और भड़काने में लगी है।

दो टूक : देश की 19 फीसद सीटों पर हो चुके मतदान में गिरते प्रतिशत से भाजपा हलकान

उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सरकार की असलियत को समझती है इसलिए उसने तय कर लिया है कि वह भटकाने की साजिश और भड़काने की राजनीति से छुटकारा पाकर रहेगी और इस लड़ाई में जनता जीतेगी, भारत जीतेगा। कांग्रेस महासचिव ने चित्रदुर्ग, कर्नाटक में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ गई है लेकिन भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री सिर्फ ध्यान भटकाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस की सरकार आपकी सरकार होगी जो सिर्फ आपकी भलाई के लिए काम करेगी।

MSP की गारंटी क्यों नहीं मिली, इस पर मौन साध लेते हैं भाजपाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ। प्रधानमंत्री की आज हुई अलीगढ़ की रैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसानों की बात तो मोदी करते हैं, मगर उन्हें MSP की गारंटी क्यों नहीं मिली, इस पर मौन साध लेते हैं। यूपी में गन्ने का राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) अगल-बगल के राज्यों में सबसे कम है इसका भी जवाब नहीं देते। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पीएम के भाषणों का गिरता स्तर और अमर्यादित भाषा उनकी हताशा का बयान कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी इनके पास कोई काम नहीं है जिसे यह मंच से जनता को बता सके। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि अब इस जन विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

राय ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री होकर मोदी मंच से झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में कही गई उनकी सारी बातें झूठ और दुर्भावना से ग्रसित हैं। आम लोगों की संपत्ति की बात तो प्रधानमंत्री करते हैं मगर भारत में अमीर गरीब की खाई अंग्रेजों के शासन काल से भी ज्यादा बढ़ गई है उस पर मौन साध लेते हैं। लूट की बात करते हैं मगर ये नहीं बताते कि मात्र 15 लोगों की संपत्ति इस देश के 70 करोड़ लोगों के बराबर है।

यह भी पढ़ें

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

राय ने कहा कि NCR के विकास को यूपी का विकास बताकर भ्रम पैदा करने वाले मोदी जी इस पर भी खामोशी अख्तियार कर लेते हैं। योगी जी के शासनकाल में क्यों कोई भी और औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया। 10 साल पहले अलीगढ़ में ताला उद्योग को आगे बढ़ाने का वादा करके आए मोदी जी आज इस सवाल पर भी खामोश हैं कि क्यों सरकार की गलत नीतियों की ओर ध्यान न देने के कारण इस पारंपरिक उद्योग पर बंदी का खतरा मंडरा रहा है।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Read More
Uncategorized

अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक […]

Read More
Uncategorized

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है चुकंदर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद […]

Read More