पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकने वाले दो चेन लुटेरे गिरफ्तार

  • गोली लगने से एक घायल, दो अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
  • गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शनिवार देर रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर चौकी इलाके के कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस और चेन लूट करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल एक बदमाश को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में चिनहट और मड़ियांव के निवासी हैं और इनका आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस को मौके से दो अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, महिला के गले से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल काले रंग की स्कूटी बरामद हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में ड्यूटी को लेकर दो गुटों में हुई भिड़ंत

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बीते 19 फरवरी 2026 को गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर पुलिस चौकी इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक विमला नाम की महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट कर भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि सरेराह हुई लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसीपी के नेतृत्व में पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच टीम व इंस्पेक्टर गाजीपुर की संयुक्त टीम को लुटेरों की गर्दन दबोचने के लिए लगाया गया था। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का फरमान जारी होते ही पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर गाजीपुर की संयुक्त टीम शनिवार देर सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक कल्याण अपार्टमेंट की ओर से शक्ति नगर ढाल की तरफ जा रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

दो टूक : …बाहरियों से नहीं अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ

इस सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी कर उन्हें रूकने का इशारा किया। पुलिस अफसरों का दावा है कि पुलिस को देख स्कूटी के पीछे बैठा बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मूल रूप से सुल्तानपुर व हाल पता चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रोड स्थित हारूनी मस्जिद निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद रानू पुत्र मोहम्मद असलम के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मड़ियांव क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा खदान निकट दोस्त मोहम्मद मस्जिद निवासी 26 वर्षीय रिजवान पुत्र अनवर को गिरफ्तार सकुशल गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि बीते 19 फरवरी 2026 को सर्वोदय नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक विमला नाम की महिला के गले से चेन छीन कर भाग निकले थे ‌पुलिस को मौके से लूट की टूटी हुई चेन, एक चोरी की स्कूटी, दो अवैध असलहा, खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More