केजरीवाल ने ED की हिरासत से अपनी सरकार को दिया निर्देश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से अपनी सरकार को निर्देश दिया। उन्होंने दिल्ली में पानी और सीवरेज की समस्या का समाधान करने के लिए जल मंत्रालय को निर्देश जारी किया। केजरीवाल के निर्देश पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि इस स्थिति में भी केजरीवाल अपने बारे में नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोचते हैं। दिल्ली का काम नहीं रुकेगा  यह चलता रहेगा। मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि वे केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल में डाल सकते हैं, लेकिन वे उनके प्यार और जिम्मेदारी को सीमित नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए एक नोट को पढ़ा जिसमें लिखा गया है कि मैं दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी और सीवरेज सहित महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में चिंतित हूं। अगर मैं जेल में भी हूं तो इस कारण लोगों को थोड़ी भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जैसे गर्मियां बढ़ रही हैं वैसे-वैसे कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी हो रही है, पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने मंत्री से कहा कि वह मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दें कि जनता को कोई असुविधा न हो और लोगों की समस्याओं का तत्काल और उचित समाधान किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि अगर आवश्यक हो तो उपराज्यपाल से भी सहायता मांगें। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया है।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More