भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों को बिछाने में बनाया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों को बिछाने में नया कीर्तिमान कायम किया है और वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर लाइन बिछायी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे ने एक अप्रैल 2023 से 14 मार्च 2024 तक 5125 किलोमीटर ट्रैक बिछाया है। यह स्विट्ज़रलैंड के रेलवे नेटवर्क जितना है। यानी एक वर्ष में भारतीय रेलवे के नेटवर्क में एक स्विट्ज़रलैंड जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस के कार्यकाल में रेल पटरियों को बिछाने की गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। नयी गाड़ियों की चिंता थी और न ही स्टेशनों को सुधारने का ध्यान था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों में पूंजीगत निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सुधार किये हैं और रेलवे को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि की है और माल ढुलाई का आंकड़ा भी 150 करोड़ टन से पार हो गया है। नीतियों में बदलाव करके सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं, नयी सेवाओं को शुरू किया गया है तथा इसके लिए पूरी रेलवे की टीम को प्रोत्साहित किया गया है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More