विधान परिषद चुनाव : नीतीश और राबड़ी समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 प्रत्याशी आज निर्विरोध चुन लिए गए। विधानसभा सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर राज कुमार ने गुरुवार को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद सभी 11 उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपा।

नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद संजय झा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और कई अन्य लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से विधानसभा सचिव से मिले और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। हालांकि राबड़ी देवी ने अपने करीबी भोला झा को प्रमाण-पत्र लेने के लिए भेजा था।

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के अलावा निर्विरोध चुने जाने वालों प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंगल पांडे, अनामिका सिंह पटेल और लाल मोहन गुप्ता, जदयू के खालिद अनवर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष मांझी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली और उर्मिला ठाकुर तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की शशि यादव शामिल हैं। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More