लविवि के पांच महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को मिला रजत पदक

  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता

लखनऊ। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में नौ से 14 मार्च तक आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए  चार महिला और पॉच पुरुष खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय की कराटे टीम के सभी 21 सदस्यों का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

यह प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च को चंडीगढ़ विश्विद्यालय में आयोजित की जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय की कराटे टीम ने पहली बार इतने पदकों के साथ यह इतिहास रचा गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कराटे टीम की इस उपलब्धि हासिल करने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो रूपेश कुमार ने टीम के कोच श्री आकाश सोनकर को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है। सभी महिला एवं पुरूष टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त की है और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More