पटना व्यवहार न्यायालय में ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से दो की मौत

पटना। बिहार में पटना व्यवहार न्यायालय के गेट के पास बिजली के एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार को पटना व्यवहार न्यायालय के गेट नम्बर एक के पास अचानक से बिजली का एक ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट कर गया।

इसमें एक वकील समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए। मृत वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद न्यायालय के पास भगदड़ की स्थिति बन गई। घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More