डॉ.सौरभ मालवीय की पुस्तक का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय  मुख्यालय में आयोजित साहित्योदय विकसित भारत @2047 समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ मालवीय की पुस्तक ‘भारतीय राजनीति के महानायक : नरेन्द्र मोदी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट व्यक्तित्व से परिचय करवाती है, अपितु मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं की उपयोगी जानकारी भी प्रदान करती है। हृदय नारायण दीक्षित अमृतकाल का साहित्य नामक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पत्र -पत्रिका विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिव शक्ति ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य सम्पदा है। हमारी विरासत है। मानव चेतना पर आधारित है हमारा साहित्य। अमृतकाल में साहित्य लेखन करने की जरूरत है। आने वाले 25 साल हमारा साहित्य का अमृतकाल है। ऐसे में डॉक्टर सौरभ मालवीय की पुस्तक अभिनंदनीय है। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि साहित्य हमें समृद्ध बनाती है। समाज में लोकमंगल की चेतना प्रदान करती है। भारतीय दृष्टि से लेखन आज आवश्यक है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। महामना मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा के लिए भारतीय ज्ञान परम्परा पर शिक्षा की आधार शिला रखी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारे साहित्यकारों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा उत्तर प्रदेश के मुखपत्र कमल ज्योति के कार्यकारी संपादक राजकुमार ने कहा कि आज जरूरत है राष्ट्रवादी  विचारों को लेखन में लाने की। इतिहास को भारतीय दृष्टि से लेखन करने की।  इस पुस्तक दिल्ली के मानसी पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित किया है। इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के साथ साथ उनके कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया है।

लेखक डॉ. सौरभ मालवीय का कहना है कि उनके व्यक्तित्व की भांति उनके कार्य भी बहुत ही महान हैं। वह भारत की गौरवशाली प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। उनके कृतित्व में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देश की पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी थी। जिस समय वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे उस समय देश के करोड़ों लोग अपने घरों में टेलीविजन पर उन्हें देख रहे थे। वे इस स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बने थे। यह पुस्तक समकालीन भारत का एक ऐतिहासिक प्रमाण है, जो भविष्य में लोगों को उनके व्यक्तित्व एवं केंद्र सरकार की योजनाओं और नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व से परिचित कराएगी।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More