झूठा है योगी का जीरो टॉलरेंस का दावा : ममता

  • योगी राज में असुरक्षित हैं बेटियां : ममता चौधरी

लखनऊ ।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय में एक न्याय है महिला न्याय, कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस संघर्षरत है हर महिला को उसके न्याय का हक दिलवाने तक। उक्त बातें उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, विभा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, सिद्धीश्री मौजूद रही। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औसतन हर घण्टे आठ महिलाओं से सम्बन्धित अपराध हो रहे है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में पूरे देश में एक नंबर पर है। गैंगरेप में एक नंबर पर, दहेज हत्या में एक नंबर पर,महिला अपहरण में एक नंबर पर। रात में बारह बजे महिलाओं के अकेले निकलने का दावा करने वाली सरकार की स्थिति ये है, की दिन में भी प्रदेश की बेटियां घर से निकलने में डरती हैं।

ममता चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सिर्फ दिखाने को नारी वंदन कार्यक्रम चलाती है, जबकि उसकी सरकार का सच ये है की दिन के हर घंटे में महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, जैसी जघन्य घटनाएं होती हैं। इन वीभत्स घटनाओं के बावजूद योगी जी का महिलाओं की सुरक्षा का दावा उनके सरकार के खोखलेपन को दर्शाता है। चौधरी ने कहा की कानपुर के घाटमपुर इलाके में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। उनके परिजनों का आरोप है कि उन्हें जबरन शराब पिलाकर बलात्कार किया गया, और वीडियो भी बनाया गया। इस जघन्य वारदात के बाद,अंदर तक टूट गई बेटियों को अपने प्राण त्याग देने के अलावा कोई रास्ता न सूझा। मृतक नाबालिग बच्चियों के परिजन ईट के भट्टे पर कार्य करते हैं उन्होंने ठेकेदार एवं उनके साथियों पर वारदात का आरोप लगाया है।

चौधरी ने सरकार से सवाल किया की, क्यों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं। क्यों उनके अंदर कानून का भय खत्म हो गया है। क्यों पुलिस महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही। ममता चौधरी ने कहा कि BJP जिस तरह से अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचा रही है, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर होता है। उन्होंने आज यहां BJP के दुष्कर्मी नेताओं का एक पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह, को सरकार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। उसी पोस्टर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, BJP विधायक रमेश जारकीहोली, पूर्व BJP विधायक रामदुलार गौर, BJP नेता पदम राजन, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व सांसद चिन्मयानंद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह सैनी जैसे BJP से जुड़े और महिलाओं के प्रति अपराध में संलिप्त नेताओं की करतूत उनकी तस्वीरों समेत शामिल हैं।­­­

 

Raj Dharm UP

डीआईजी साहब, अब तो होगी आरोपी जेलर पर कार्रवाई!

एटा जेलर आवास पर महिला हंगामे का मामला जेलर आवास पर हंगामा काटने वाली महिला ने दर्ज कराई एफआईआर  यौन शोषण और गर्भपात कराने जैसे लगाए गंभीर आरोप राकेश यादव लखनऊ। एटा जिला जेल के जेलर के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद कोई कार्रवाई की गई क्या? इस सवाल के जवाब में आगरा/कानपुर जेल […]

Read More
Raj Dharm UP

आईजी जेल का आदेश जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!

मारपीट के आरोपी डिप्टी जेलर को बचाने की चल रही कवायद डिप्टी जेलर की श्रावस्ती ड्यूटी लगाने के बाद नहीं किया गया रिलीव राकेश यादव लखनऊ। पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार का आदेश जेल अधीक्षक के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि आदर्श कारागार में तैनात डिप्टी जेलर की आईजी जेल ने श्रावस्ती […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: अयोध्या से इंटरव्यू देकर आटो से लौट रही युवती की मलिहाबाद में गला घोटकर हत्या 

आम की बाग में शव मिलने से इलाके में हड़कंप  रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका  ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अयोध्या से इंटरव्यू देकर आटो रिक्शा से लौट रही 32 वर्षीय युवती गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव मलिहाबाद क्षेत्र के वाजिद नगर […]

Read More