नेग के पैसे नहीं मिले तो किन्नर ने नवजात बच्ची का रेप कर की हत्या

मुंबई। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को तीन महीने की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में 24 साल के किन्नर को मौत की सजा सुनाई है। मामला जुलाई 2021 का है। वारदात के सामने आने के बाद पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, क्योंकि न कोई सबूत मिल रहा था और न ही कोई चश्मदीद गवाह। घटना के अगले दिन पीड़ित परिवार ने जो बयान दिया, उसके आधार पर किन्नर को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला था।

खबरों के मुताबिक 2021 में तीन महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के लिए किन्नर को मौत की सजा सुनाई गई। स्पेशल कोर्ट ने 24 साल के दोषी किन्नर को रेप, हत्या, अपहरण, भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दोषी पाया। साथ ही किन्नर को सबूतों को नष्ट करने का भी दोषी पाया गया। आठ जुलाई, 2021 की आधी रात को हुई वारदात का कोई चश्मदीद गवाह नहीं था। मामला कोर्ट में जाने के बाद सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर अपना फैसला सुनाया, जिसमें परिवार और दो पड़ोसियों की गवाही भी शामिल थी। (BNE)

Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More
Maharastra

ड्रग्स के पैसे को लेकर नाबालिग सहपाठियों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर किया पत्थर से वार, मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रायगढ़ जिले के पेन इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर मिल रही है। यहाँ ड्रग्स के नशे में लत के शिकार दो नाबालिग सहपाठियों के बीच ड्रग्स के पैसो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे सहपाठी 14 के सर पर एक भारी पत्थर से […]

Read More
Maharastra National

इतिहास के पन्नों में  सिमट जायेगा ब्रिज इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

लखनऊ। मुंबई शहर का एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग चमत्कार जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा। रेलवे ने 1888 में ब्रिटिश इंजीनियरिंग की तकनीक से बने बांद्रा-माहिम रेल लाइन पर स्थित स्क्रू पाइल ब्रिज को हटाने का फैसला लिया है। इस पुल को हटाने के लिए रेलवे जनवरी में 9.5 घंटे का ब्लॉक लेगी, जिससे […]

Read More