भारत की वित्तीय सहायता से श्रीलंका के तीन द्वीप होंगे रोशन

शाश्वत तिवारी

भारत की आर्थिक सहायता से श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में आने वाले तीन द्वीपों पर ऊर्जा प्रणालियों के कार्यान्वयन के लिए शुक्रवार को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। तीन द्वीपों की उर्जा जरूरतों को पूरा करने वाली इस परियोजना के लिए श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और बिजली एवं ऊर्जा राज्य मंत्री इंदिका अनुरुद्ध की उपस्थिति में श्रीलंका सतत ऊर्जा प्राधिकरण और मैसर्स यू सोलर क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के प्रतिनिधियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत: एक प्रतिबद्ध भागीदार। उच्चायुक्त संतोष झा और राज्य मंत्री इंदिका अनुरुद्ध जाफना के नैनातिवु, अनालाईतिवु और डेल्फ़्ट द्वीपों में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर के गवाह बने। भारत की यह अनुदान परियोजना तीन द्वीपों के लोगों की ऊर्जा आवश्यकताओं को संबोधित करती है।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा इसका उद्देश्य तीन द्वीपों के लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है, जिसे भारत सरकार से अनुदान सहायता के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। हाइब्रिड परियोजना क्षमताओं को ऑप्टिमाइज करने के लिए सौर और पवन सहित ऊर्जा के विभिन्न रूपों को जोड़ती है। भारत सरकार की यह परियोजना तीन द्वीपों के उन लोगों के लिए है, जो अभी तक राष्ट्रीय ग्रिड की सुविधा से वंचित रहे हैं।

बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की मदद के लिए अग्रसर है। भारत सरकार का समग्र विकास साझेदारी पोर्टफोलियो पॉच अरब अमेरिकी डॉलर का है, जिसमें लगभग 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर अकेले अनुदान के रूप में हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की 1990 सुवासेरिया आपातकालीन एम्बुलेंस जैसी अनुदान परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि जरूरतमंदों को घर प्रदान करने वाली भारतीय आवास परियोजना अपने तीसरे और चौथे चरण में है। श्रीलंका विशिष्ट डिजिटल पहचान परियोजना भी कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More