दलाली नहीं सेवा देने वालों को मिले संगठन में स्थान : संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली सभी सांगठनिक कमेटियों में सेवा भाव के साथ समय समर्पित करने वाले व्यापारियों को ही पदाधिकारी बनाया जाए। दलाली या दलाली जैसे काम में रुचि रखने वाले किसी भी व्यापारी को संगठन में कोई पद न दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जिनको दलाली जैसे कार्य करने हैं वह अपने व्यापार करें और अधिक मेहनत से व्यापार को आगे बढ़ाएं संगठन में दलाली जैसा भाव किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कम पदाधिकारी हो यह चल सकता है परंतु जिनका मनोभाव ठीक नहीं है और वह संगठन को कमाई का माध्यम समझते हो उनके लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए अथवा दलाली पर्वती का भाव रखने वाले किसी भी पदाधिकारी को संगठन से नहीं जोड़ा जाएगा उसी के अनुरूप लखनऊ में भी पदाधिकारियो का चयन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश के कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद रतन श्रीवास्तव,विवेक कुमार लखवानी, राजीव, दीपेश गुप्ता,मो. सालिम,पदम जैन,आदर्श अग्रवाल,सनत गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, मुकेश कुमार, निधी अग्रवाल,असीम चंद्रा,आर के मिश्रा, राजीव अरोड़ा जय मिगलानी, नितिन श्याम अग्रवाल,अमरनाथ चौधरी, लाल बहादुर रामस्वरूप शुभम केसरवानी उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More