गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : शुभता और सहजता बढ़त पर रहेंगे। सृजनात्मकता, सक्रियता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। प्रभावशीलता और आत्मविश्वास से कार्य सधेंगे। आगामी कुछ व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाले।

वृष : साहस से सभी को प्रभावित करेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करें। समबन्ध मधुर रहेंगे। दिन खर्च बढ़ाने वाला और शुभकारक।

मिथुन : आर्थिक मामले अनुकुल बने रहेंगे। मित्रों में प्रभावशील रहेंगे। कारोबारी भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। शार्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन लाभकारक।

कर्क : महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। अधिकार और लाभ के मामले बेहतर बने रहेंगे। सभी सहयोगी रहेंगे।करियर कारोबार उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। दिन श्रेष्ठ।

ये भी पढ़ें

नाड़ी दोष के कारण वैवाहिक जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

सिंह  : सहजता और सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी काम बनेंगे। सम्बन्ध मजबूत होंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। आत्मा की आवाज को अनसुना न करें। दिन श्रेष्ठ।

कन्या : अच्छा सोचें और करें। सात्विक भोजन पर जोर दें सकारात्मकता हर प्रकार से सहायक होती है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें कि बाद में असहज होना पड़े। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें। दिन सामान्य शुभ।

तुला :  निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभकारक।

वृश्चिक : पेशेवरता कार्यक्षेत्र में स्पष्टता और आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण कारक है। अपनों के लिए समय निकालेंगे। आवश्यक जल्द करें। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठायें। दिन शुभ।

ये भी पढ़ें

विवाह के लिए कौनसा दिन, तिथि और योग शुभ होता है,

धनु : मतभेद और मनभेद दूर होंगे। परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगीं। मित्रों के साथ हंसी ख़ुशी से समय बीतेगा। शिक्षार्थी बेहतर करेंगे। दिन शुभकारक। अनुशासन पर जोर दें।

मकर : जो कहें या करें उसमें स्पष्टता रखें। क्योंकि कई समस्याएं तो सिर्फ इसलिए हो जाती हैं कि हम उचित सम्प्रेषण स्थापित नहीं कर पाते। दाम्पत्य में प्रेम और विशवास बढ़ेगा। दिन शुभ।

कुम्भ : सामाजिकता और संबंधों को बल मिलेगा। सूचना एवं संपर्क बेहतर होगा। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। अधिकतर कार्य स्वतः होते चले जायेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सक्रीय रहें।

मीन : उत्सव अयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र सम्बन्ध मजबूत होंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। दिन उत्तम।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में बदलाव

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। वृषभ  : […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों के लिए है कुछ खास दिन

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा। वृषभ  : किसी के बहकावे में आप बहुत […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है व्यापार व नौकरी में लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद […]

Read More