देवेन्द्र फड़णवीस का मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को एक यूट्यूब चैनल के जरिए जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। अधिकारियों ने यहां गुरुवार को इस पर जानकारी देते हुए बताया कि सांताक्रूज पुलिस ने यूट्यूब साक्षात्कार के दौरान फडणवीस को कथित तौर पर हत्या की धमकी देने के मामले में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो कथित तौर पर यूट्यूब चैनल गावरान विश्लेषक द्वारा जारी किया गया और बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जा रहा है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के शहर पदाधिकारी अक्षय पनवेलकर की शिकायत पर मंगलवार शाम को सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पनवलकर की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा साक्षात्कार में फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी हत्या करने की धमकी दी गई।

शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम को जब शिकायतकर्ता फेसबुक ब्राउज़ कर रहा था, तो टेप पर साक्षात्कारकर्ता उपमुख्यमंत्री को मारने के बारे में बयान दे रहा था। साथ ही इस बार उन्होंने दो समुदाय के बीच विवाद होने का बयान दिया था। यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया। इसे फेसबुक पर ‘योगेश सावंत 7796’ नाम के यूजर ने अपलोड किया था। साथ ही इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया है। साथ ही इस वीडियो को एक यूजर ने ‘ट्विटर’ पर अपलोड किया है। इसके चलते फड़णवीस को जान से मारने की धमकी देने और दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाला बयान देने की शिकायत दर्ज की गई है। सांताक्रूज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है। (वार्ता)

Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More
Maharastra

ड्रग्स के पैसे को लेकर नाबालिग सहपाठियों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर किया पत्थर से वार, मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रायगढ़ जिले के पेन इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर मिल रही है। यहाँ ड्रग्स के नशे में लत के शिकार दो नाबालिग सहपाठियों के बीच ड्रग्स के पैसो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे सहपाठी 14 के सर पर एक भारी पत्थर से […]

Read More
Maharastra National

इतिहास के पन्नों में  सिमट जायेगा ब्रिज इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

लखनऊ। मुंबई शहर का एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग चमत्कार जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा। रेलवे ने 1888 में ब्रिटिश इंजीनियरिंग की तकनीक से बने बांद्रा-माहिम रेल लाइन पर स्थित स्क्रू पाइल ब्रिज को हटाने का फैसला लिया है। इस पुल को हटाने के लिए रेलवे जनवरी में 9.5 घंटे का ब्लॉक लेगी, जिससे […]

Read More