कानून के समक्ष समानता के बिना लोकतंत्र नहीं : धनखड़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि कानून के समक्ष समानता के बिना कोई भी लोकतंत्र जीवित और विकसित नहीं हो सकता। धनखड़ ने मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अब कानून के समक्ष समानता जमीनी हकीकत है और जो लोग खुद को कानून से ऊपर मानते थे वे मजबूती से इसकी चपेट में हैं। उन्होंने कहा, कि कोई भी लोकतंत्र तब तक जीवित नहीं रह सकता, कोई भी लोकतंत्र तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक कानून के समक्ष समानता न हो।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की अंधाधुंध तलाश से बाहर आने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अलग ढंग से सोचने और असफलता से नहीं डरने का आह्वान करते हुए कहा कि असफलता सफलता की ओर एक कदम है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी आकांक्षा कर सकते हैं और सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब सत्ता के गलियारे सत्ता के दलालों से मुक्त हो गए हैं और भर्तियां पारदर्शी तरीके से की जाती हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More