स्टार्टअप महाकुंभ भारत की विकास गाथा को दिखाता है: गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्टार्टअप महाकुंभ भारत की विकास गाथा को दिखाता है। गोयल ने मंगलवार को यहां उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा आयोजित ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण में कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र ने गतिशीलता, खाद्य, टैक्‍सटाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विचारों के साथ नवाचार करने की अपनी क्षमता साबित की है।

केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि स्टार्टअप महाकुंभ की ‘भारत इनोवेट्स’ थीम नवाचार और स्टार्टअप के बीच जटिल संबंध को दिखाती है। उन्होंने देश भर में 57 विविध स्टार्टअप फुटप्रिन्‍ट्स को एक मंच पर लाने के लिए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम रजिस्ट्री तथा स्टार्टअप महाकुंभ की वेबसाइट और लोगो भी लॉन्च किया। गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि भारतीय स्टार्टअप खेल के नियमों को बदल रहे हैं और इसलिए स्टार्टअप क्षेत्र देश की रीढ़ है। उन्होंने देशभर के प्रसिद्ध और विकासशील स्टार्टअप को स्टार्टअप महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत का प्रतीक है जो 2016 में अपनी स्थापना के बाद से स्टार्टअप इकोसिस्‍टम की सफलता की कहानियों और क्रांति को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने DPIIT से वित्तीय और लॉजिस्टिक समर्थन के साथ देश के विभिन्न जिलों में मौजूद स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने और प्रत्येक जिले से कम से कम एक स्टार्टअप को स्टार्टअप महाकुंभ में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More