CBI ने सत्यपाल मलिक के परिसरों की ली तलाशी

नई दिल्ली। केंद्र जांच ब्यूरो (CBI) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में किरू जल विद्युत परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य का ठेका देने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों में गुरुवार को तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के बताया कि एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों सहित 30 विभिन्न स्थानों पर भी तलाशी ली। मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गयी थी, जिनमें से एक किरू परियोजना से संबंधित थी।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2022 में इस मामले की CBI जांच की मांग की थी। यह मामला वर्ष 2019 में किरू परियोजना के लिए लगभग 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का ठेका एक निजी कंपनी को देने में भ्रष्टाचार करने के आरोप में दर्ज किया गया था। एजेंसी ने इस मामले में चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (प्राइवेट) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पूर्व अधिकारियों एम एस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा तथा पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया था।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More