आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने सेल्वापेरुथंगई को तमिलनाडु की कमान सौंपी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेता के सेल्वापेरुथंगई को तमिलनाडु का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यहां बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेल्वापेरुथंगई के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया की पार्टी ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे के एस अलागिरि के काम की सराहना करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु में पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता को भी बदला है और वरिष्ठ नेता एस राजेश कुमार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More