व्यापार मंडल की मासिक बैठक मे दो संरक्षक चार संगठन मंत्री मनोनीत

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
  • एमएखान को संरक्षक व पत्रकार विजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी व संरक्षक बनाया,

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद  विनोद मौर्या संयोजक सोशल मीडिया सरोजिनी नगर से मोहन भट्ट एवं मंडल संयोजक सोशल मीडिया संतोष रावत जी रहे सभी व्यापारी बंधुओ ने मंडल अध्यक्ष जी को व्यापार मंडल का प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार स्वागत करते हुए उतरठिया पार्क के पास एक शौचालय बनवाने का मांग पत्र सौपा जिसे मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा गैर विवादित जमीन आप लोग दिलवाइए बजट हम शासन प्रशासन से लाकर शौचालय निर्माण करवा देंगे । मुस्लिम देश के शहर आवूधाबी मे विशाल हिंदू मंदिर के निर्माण व प्रधानमंत्री के द्वारा उद्घाटन पर सभी व्यापारियों ने प्रसन्नता प्रगट करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

उतरेटिया व्यापार मंडल की तरफ से आज एम ए खान जी को संरक्षक, पत्रकार विजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी और संरक्षक, रजनीश चरन, अंजनी झा, दिग्विजय सक्सेना, मयंक गुप्ता को संगठन मंत्री पद से मनोनीत किया गया। मनोनयन कार्यक्रम के बाद मनोनीत सदस्यों ने अपना परिचय संगठन के लोगों को विस्तार से बताया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य संरक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापार मंडल के गठन से लेकर अबतक के उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने कहा अध्यक्ष ललित सक्सेना ने जिस कुशलता से टीम का गठन कर कम समय में पुलिस विभाग, नगर निगम, आदि से समन्वय बैठाकर सबके सहयोग से बृद्धाश्रम मे खिचड़ी व वस्त्र वितरण, भागवत कथा , राम झांकी, आदि दर्जनों सामाजिक कार्यो को सम्पन्न करवाया हम सभी सदस्यों सहयोगियों व सहयोग करने वाले शासन प्रशासन के लोगों का आभार प्रकट करते हैं उन्होंने अच्छे सोच के व्यापारिक सदस्यों की संख्या बढाने पर भी जोर दिया ।

इस कार्यक्रम मैं उतरेटिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना ,संरक्षक  सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल ,उपाध्यक्ष महताब कोषाध्यक्ष विकास शर्मा संगठन महामंत्री मोहम्मद समीर संगठन मंत्री कृष्ण सिंह,अमन  यादव मौजूद रहे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More