सोनिया ने रायबरेली की जनता का जताया आभार, कहा अब मेरे परिवार को संभाल लेना

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता एवं रायबरेली से पार्टी की लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने भावुक पत्र लिखकर रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बढ़ती उम्र के कारण अब वह क्षेत्र के लोगों की सेवा नहीं कर पाएंगी। राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद गांधी ने रायबरेली की जनता को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। उन्होंने भावुक चिट्टी लिखते हुए जनता से परिवार को संभालने की अपील भी की है।

उन्होंने लिखा कि दिल्ली में मेरा परिवार अधूरा है। रायबरेली आकर मेरा परिवार पूरा होता है। मैं जो भी हूं, वह रायबरेली की जनता के कारण हूं। मेरा भरोसा है कि आप हमारे परिवार को संभाल लेंगे। रायबरेली से मेरा पुराना नाता रहा है। परिवार का गहरा रिश्ता रहा है।

गांधी ने लिखा कि सास और जीवन साथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई और आपने आंचल मेरे लिए फैला दिया। पिछले दो चुनाव में विषम परिस्थितियों के बाद भी आप चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। मैं यह कभी नहीं भूल सकती। यह कहते हुए मुझे गर्व है कि मैं जो कुछ हूं आपकी बदौलत हूं और मैंने इस भरोसे को हरदम निभाने का प्रयास किया है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More