GM ने सहयोगियों संग किया इस रेल लाइन का निरीक्षण और उठाया ये बड़ा कदम

  • चलती ट्रेन में निरीक्षण के साथ समीक्षा भी करते रहे अफ़सर

लखनऊ। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल द्वारा झांसी मण्डल के ग्वालियर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने ग्वालियर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की प्रगति को देखा तथा कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक उच्चीकरण एवं बेहतरी हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए गए।

ग्वालियर स्टेशन पर रविन्द्र ने उपस्थित मीडिया से वार्ता की तथा स्टेशन पुनर्विकास से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। ग्वालियर स्टेशन निरीक्षण उपरान्त रविन्द्र ने ग्वालियर से हेतमपुर के मध्य पिछली खिड़की से विंडो -ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

कि विंडो ट्रेलिंग’  विशेष निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्‍टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई। गाड़ी मे लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग  क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, OHE की स्थि‍ति, झांसी-मथुरा तीसरी लाईन के निर्माण एवं विद्युतिकरण कार्य की प्रगति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया तथा समपार फाटक, ROB व RUB की उपलब्धता सम्बंधित समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारीगण, पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More