यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समय घटा

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में अब 21 फरवरी तक ही रहेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं और छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। यूपी बोर्ड की परीक्षायें 22 फरवरी से शुरु हो रही हैं। इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को 16 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहना था। जबकि पुन:निर्धारित कार्यक्रम में यात्रा का समय 16 से 21 फरवरी कर दिया गया है।

नये कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब मुरादाबाद,अमरोहा,रामपुर,बरेली,अलीगढ़ आदि जिलों में प्रवेश नहीं करेगी। 16 फरवरी को यात्रा वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी जहां गांधी अमेठी लोकसभा के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगें। उन्होने बताया कि 20 फरवरी को यात्रा रायबरेली होते हुये लखनऊ में प्रवेश करेगी जहा रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 21 फ़रवरी को यात्रा का अगला पड़ाव उन्नाव होगा। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए यात्रा कानपुर में प्रवेश करेगी जहां से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचेगी और 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जायेगी। (वार्ता)

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More