बिना संघर्ष के OBC बने मोदी को दूसरों की चिंता नहीं: खडगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह बिना संघर्ष के OBC की सूची में आ गए। लेकिन वर्षों से इस सूची में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की उन्हें चिंता नहीं है।  खडगे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आज कहा कि आजकल पूरे देश को मोदी सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहें हैं। उनकी कास्ट को तो OBC का दर्जा मिल गया। वो अपने आप को ‘सबसे बड़ा OBC’ भी कहने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी को तो बिना सड़कों पर आंदोलन करे OBC वर्ग का दर्जा मिल गया, पर देश में करोड़ों लोग OBC लिस्ट में अपने आप को शामिल कराने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहें हैं। देश की कई सारी ऐसी पिछड़ी जातियां हैं जो मोदी के हटी गणना के विरोध के चलते OBC श्रेणी का दर्जा नहीं ले पाएंगी।

खडगे ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात में लाखों लोग कई वर्षों से अपनी जाति को OBC का दर्जा दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरें हैं। OBC में विश्वगुरु तो मोदी बन गए! पर ये नहीं बता रहे कि जातिगत जनगणना कब होगा। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातिगत जनगणना सबसे ज़रूरी है। कांग्रेस का वादा है कि हम जाति जनगणना ज़रूर करवाएंगे।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More