नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं जवाब दे व्यापारी : अमरनाथ मिश्र

  • लखनऊ व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने उठाई समस्याएं

लखनऊ। रविवार को लखनऊ व्यापार मण्डल की आम सभा बैठक नीलांश ग्रुप प्रोजेक्ट ऐशबाग लखनऊ निकट मवाइया ओवर ब्रिज के पास हुई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्र ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल महामंत्री अनुराग मिश्र, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चैहान, सुशील तिवारी, सौरभ तिवारी, मनीष वर्मा,युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा वरिष्ठ महामंत्री अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियांक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सभी आये हुए व्यापारियों को अंग वस्त्र एवं गुलाब की कली देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ जनो को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ अयोध्या के राम मन्दिर का चित्र देकर सम्मानित किया। लखनऊ व्यापार मण्डल की तरफ से सीएमडी सतीश श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने व्यापारियों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना और कहा कि हमारे बीच बैठे व्यापारी नेता सभासद नगर निगम से सम्बन्धित समस्या को हल करायेंगे। शेष समस्यों के लिए विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को ज्ञापन देकर हल करायी जायेगी। एसटी से सम्बन्धित जो नोटिस आयी है पोर्टल पर कुछ विसंगतियां रही है इनका मिलान कर आन लाइन जवाब दे दिया जाता है नोटिस समाप्त हो जाती है नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं है जवाब दें। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

…तो एटा जेल अधीक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई!

जेलर के आवास पर महिला ने पहुंचकर जमकर काटा हंगामा वीडियो वायरल होने के बाद कारागार विभाग में मचा हड़कंप लखनऊ। जेल अफसरों के महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागपत के बाद एटा जेलर के आवास पर पहुंचकर एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला के […]

Read More
Raj Dharm UP

धन की बंदरबांट के लिए नहीं हो रही आदर्श कारागार में तैनाती!

उधार के अधिकारियों के भरोसे चल रही प्रदेश की “मॉडल जेल” दूसरी जेलों पर तैनात अधिकारियों को सौंपी गई जेल की जिम्मेदारी कारागार मुख्यालय की लचर व्यवस्था से चौपट हो रहे उद्योग लखनऊ। प्रदेश कारागार मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी जेलों की व्यवस्थाएं सुधारने के बजाए बिगाड़ने में जुटे हुए है। राजधानी की आदर्श कारागार […]

Read More
Raj Dharm UP

ऊंची पहुंच और जुगाड़ के आगे नतमस्तक जेल मुख्यालय!

रायबरेली जेल अधीक्षक को तीन माह के लिए किया फतेहगढ़ जेल से संबद्ध अधीक्षक को हटाने के बजाए सेंट्रल जेल में लगाई गई अस्थाई ड्यूटी आत्महत्या के घटना के करीब दो माह बाद खुली जिम्मेदार अफसरों के नींद लखनऊ। रायबरेली जेल नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही है। जेल में अधीक्षक का न […]

Read More