मुरलीधरन ने गुट निरपेक्ष देशों के संगठन G-77 में किया भारत का प्रतिनिधित्व

शाश्वत तिवारी

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने 21-22 जनवरी को युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित गुट निरपेक्ष देशों के संगठन जी-77 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वैश्विक नेताओं के समक्ष भारत के दृष्टिकोण को प्रस्‍तुत किया। अल्‍प विकसित देशों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर कंपाला पहुंचे मुरलीधरन ने इस दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। राज्य मंत्री युगांडा में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिले। मुरलीधरन ने अपने इस दौरे के दौरान श्रीलंका, सोमालिया, ओमान और बोत्सवाना सहित कई देशों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कंपाला में तीसरी साउथ समिट के दौरान सोमालिया के उप प्रधानमंत्री सालाह अहमद जाना के साथ एक अच्छी बैठक हुई। हिंदी और भारत के प्रति उनके लगाव से प्रभावित हूं। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य मंत्री ने बोत्सवाना के विदेश मंत्री डॉ. लेमोगांग क्वापे के साथ बैठक के दौरान कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और शिक्षा में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए उनके विचारों की सराहना की।

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दृष्टिकोण के अनुरूप शिखर सम्मेलन का विषय है, ‘सबको साथ लेकर चलें’। मंत्रालय ने आगे कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का दृष्टिकोण है – ‘विश्व एक परिवार है’ और इस अंतर-क्षेत्रीय समूह के नेता अपने 134 सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मिलेंगे। इसके साथ ही मुरलीधरन ने युगांडा में भारतीय समुदाय के साथ सोमवार को अयोध्या में श्रीराम जन्म स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर देखा। इस दौरान सभी भारतवंशियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More