कैसे पहचानें जीवन में शुभ होगा या अशुभ

  • कैसे पड़ता है शकुन और अपशकुन का प्रभाव

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

ज्योतिष में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अक्सर पंचांग की मदद से तिथि, वार, नक्षत्र, योग आदि का विचार किया जाता है, लेकिन इसके उपलब्ध नहीं होने पर हमारे यहां शकुन से मिलने वाले संकेतों की मदद ली जाती है। शकुन शुभ और अशुभ दोनों ही होते हैं। शुभ शकुन में जहां कार्य बगैर किसी बाधा के पूरा होता है, वहीं अपशकुन बना–बनाया काम बिगाड़ देते हैं। हमारे यहां शुभ एवं अशुभ शकुन को समझने के लिए कई माध्यम बताए गये हैं। शकुन को अक्सर जल, भूमि, आकाश, दिन और रात में होने वाले तमाम तरह के संकेतों के माध्यम से जाना जाता है। इसी तरह कुछ शकुन पक्षियों और जानवरों आदि के माध्यम से भी पहचाने जाने जाते हैं। आइए जानते हैं जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ शकुन के बारे में –

शुभ संकेत देने वाले शकुन

यदि आप यात्रा के लिए निकल रहे हों और सामने से कोई गाय अथवा सौभाग्यवती स्त्री अपने गोद में अपनी बेटे को लेकर आ रही हो या फिर किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शव गाजे-बाजे के साथ आता दिखाई दे तो समझना चाहिए कि यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी।

माना जाता है कि यदि घर में बिल्ली प्रसव करे तो वह संपदा प्राप्ति का सूचक होता है।

सुबह–सुबह घर की मुंडेर या छत पर कौआ आवाज करे तो किसी अतिथि के आगमन का सूचक होता है।

यदि कोई पक्षी आपके घर में कोई चांदी का टुकड़ा या आभूषण गिरा दे तो उसे लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है।

मुख्य द्वार पर आकर किसी गाय का रंभाना सुख–सौभाग्य का सूचक है।

यदि किसी घर में सोनचिड़िया और कोयल मधुर आवाज निकालती है तो उस घर के स्वामी का भाग्योदय होता है।

घर के बायीं तरफ गधे द्वारा आवाज करना व्यापार में वृद्धि का संकेत होता है।

 इन संकेतों से जानें अपशकुन

  • यदि आपके मुख्‍य द्वार से किसी सर्प का प्रवेश हो तो उसे अपशकुन मानना चाहिए।
  • यदि आधी रात में किसी स्त्री की रोने की आवाज सुनाई दे तो वह अपशकुन होता है।
  • गाय का जरूरत से ज्यादा सिर हिलाना भाग्यहीनता का सूचक होता है।
  • घर में बिल्ली का रास्ता काटना या फिर रोना अत्यंत अशुभ माना जाता है।
  • मुख्य द्वार पर लगातार छिपकलियों का घूमना जीवन में बाधा और विवाद का संकेत होता है।
  • शरीर पर गिरगिट या छिपकली के गिरने के शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत मिलते हैं।
  • जैसे यदि छिपकली के दाहिने अंग पर गिरे तो शुभ संकेत और बाएं अंग पर गिरे या स्पर्श करे तो अशुभ संकेत माना जाता है।

Religion

अशून्य व्रत के दिन इस उपाय से पति-पत्नी में बढ़ता है प्यार और होती है बड़ी उन्नति

राजेंद्र गुप्ता जयपुर। एक सिंदूर की डिब्बी में पांच गोमती चक्र रख कर उन्हें घर के मन्दिर में या पत्नी के श्रृंगार के सामान के साथ रख दें, पति-पत्नी के बीच में प्यार बढ़ाने के लिये यह कारगर उपाय है। इसके साथ ही एक भोजपत्र या सादे सफेद कोरे कागज पर लाल कलम से “हं […]

Read More
Religion

अशून्य शयन व्रत आज़ः पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति रखते हैं अशून्य शयन व्रत

करवाचौथ की तरह पति रखते हैं अपनी पत्नी के लिए यह व्रत विष्णुपूजा के साथ-साथ लक्ष्मी की पूजा से मिटते हैं सभी कष्ट राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज हम एक ऐसे व्रत के बारे में बता रहे हैं, जो केवल पुरुष अपनी पत्नी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करते हैं। करवा चौथ […]

Read More
Religion

भाद्रपद पूर्णिमा पर आज करें दान-पुण्य, जानें कब है पूर्णिमा का मुहूर्त

इस दिन करें ये उपाय और पायें सभी परेशानियों के छुटकारा जीवन में चल रही समस्या के निदान के लिए आता है यह दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर को है और इस दिन से पितर पक्ष का आरंभ माना जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्‍नान दान का खास महत्‍व […]

Read More