मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने का अधिकार तक नहीं : पटवारी

भिंड। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है और सारे फैसले दिल्ली से ही होते हैं। पटवारी कल देर रात भिंड प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिलेगा, इसकी भी सूची दिल्ली से बनकर आती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम पर शंका है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का मौका दिया गया है। अब पार्टी की जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। उन्होंने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हर पद पर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं। जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे। (वार्ता)

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
State

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मेरठ। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज […]

Read More