नई दिल्ली। कांग्रेस ने पिछले एक दशक में “सिस्टम” के साथ छेड़खानी, खिलवाड़ और हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इसे तहस नहस कर दिया है तथा मित्र पूंजीवाद, महंगाई, बेरोज़गारी और असमानताओं के खिलाफ न्याय के लिए पार्टी की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। पार्टी संचार प्रमुख और महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यहां कहा कि “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने वालों ने पिछले एक दशक में “सिस्टम” के साथ छेड़खानी, खिलवाड़ और हेराफेरी की है और उसे तहस नहस कर दिया है। अडानी समूह के लेन देन पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमयन बोर्ड (सेबी) के कामकाज पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय उदार है।(वार्ता)
पिछले एक दशक में सिस्टम के साथ छेड़खानी : कांग्रेस
रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार
शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]
Read Moreइंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]
Read Moreलोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]
Read More